दिनांक : August 27, 2026 समय : 4:13 pm रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत गिरिडीह जिले की 4,57,400 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की दर से कुल ₹114.35 करोड़ की सम्मान राशि सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। जिला प्रशासन ने इस योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए नियमित अनुश्रवण और संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया है, ताकि पात्र लाभुक महिलाएं पारदर्शी और सुगम तरीके से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। संवाददाता : sanoj Post navigation उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा और सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर आपत्तियों के लिए आमंत्रण