दिनांक : October 15, 2026
समय : 2:24 pm

गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए एक सघन जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिरनी, सरिया और बगोदर में 25 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड स्टॉलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। इस दौरान अवमानक एवं दूषित पाए गए कुल 11.2 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट किया गया। खाद्य कारोबारियों को वैध लाइसेंस, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *