दिनांक : September 2, 2026
समय : 9:50 am

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का कार्यालय, गिरिडीह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण से तैयार की गई लाभार्थियों की स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) पर आपत्तियां या अपील आमंत्रित की हैं। आदेश के अनुसार, आपत्ति या अपील दर्ज करने की अवधि 1 सितम्बर 2026 से 16 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रखंड स्तर से ग्राम सभा द्वारा स्वीकृत और अस्वीकृत दोनों प्रकार के लाभार्थियों की अंतिम सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यदि किसी पात्र परिवार का नाम ग्राम सभा स्तर पर अस्वीकृत कर दिया गया है, तो वे जिला स्तरीय अपीलीय समिति के समक्ष अपनी अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। अपीलीय समिति द्वारा समीक्षा के बाद यदि कोई परिवार पात्र पाया जाता है, तो उसका नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची में जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 16 सितम्बर 2026 के बाद सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा, और अंतिम रूप से स्वीकृत सूची को आवास सॉफ्ट (AwaasSoft) पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *