दिनांक : August 23, 2026 समय : 5:19 pm उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने बेंगाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाददाता : sanoj Post navigation हीरोडीह में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह की महिलाओं को मिली बड़ी राहत