दिनांक : October 9, 2026
समय : 3:27 pm

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान करना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन कराने में सहायता प्रदान करना है। सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे यदि अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचें और आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसके अतिरिक्त, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मेगा हेल्प डेस्क कैंप में भाग लें और अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग करें।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *