दिनांक : October 9, 2026
समय : 2:55 pm

झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत गिरिडीह जिले की 4,56,038 महिला लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की सम्मान राशि का भुगतान सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया गया है। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 की सम्मान राशि प्रदान की गई है, जिससे कुल ₹114 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *