झंडा मैदान, गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, सजावट, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने परेड में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लें और राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराएं। Post navigation सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डो में विशेष शिविर का आयोजन G.M. पब्लिक स्कूल, तिवारीडीह में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस