आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा 05 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविरों का प्रभावी संचालन, आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एवं नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपील: सभी नागरिक अपने क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल का लाभ अवश्य उठाएं। Post navigation निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर उपायुक्त का जोर। झंडा मैदान, गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ।