दिनांक : September 19, 2026 समय : 4:52 pm भारत में डिजिटल भुगतान को सरल और सुलभ बनाने के लिए यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने एक नई पहल की है, जिसके तहत सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन मुफ्त रहेंगे। इसके अलावा, 96% व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) लेनदेन भी बिना किसी शुल्क के किए जा सकेंगे, जबकि केवल 4% लेनदेन जो ₹2,000 से अधिक हैं, पर मामूली शुल्क लागू होगा। आवश्यक और सरकारी सेवाओं के लिए ₹2,000 तक के लेनदेन भी मुफ्त हैं, जबकि इसके ऊपर फ्लैट ₹5 का शुल्क लिया जाएगा। सभी रूपे (RuPay) डेबिट कार्ड लेनदेन भी मुफ्त रहेंगे। एनपीसीआई ने बताया कि उच्च-मूल्य वाले व्यापारी लेनदेन पर मामूली MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) का उद्देश्य स्वदेशी भुगतान तंत्र के दीर्घकालिक विकास को बनाए रखना है। इसके साथ ही, यूपीआई को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में 120 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं में से केवल 56.5 करोड़ यूपीआई उपयोगकर्ता हैं। यूपीआई दुनिया के 49% रीयल-टाइम इंस्टेंट पेमेंट्स को संभालता है, जो भारत के फिनटेक इकोसिस्टम में निवेश को आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाददाता : sanoj Post navigation केंद्रीय मंत्रिमंडल का ऐतिहासिक निर्णय: EPF वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की मंजूरी ऑनलाइन खरीदारी में उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी, हेल्पलाइन 1915 पर करें संपर्क