दिनांक : August 30, 2026 समय : 3:18 pm सरकार ने राशन कार्ड और नए आवेदनों के लिए e-POS मशीन के माध्यम से e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा राशन कार्डधारियों को अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर e-POS मशीन के जरिए अपने राशन कार्ड नंबर से e-KYC पूरी करनी होगी। वहीं, जो लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं या नाम परिवर्तन कराना चाहते हैं, उन्हें भी अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर e-POS मशीन में अपनी पंजीकरण संख्या (Acknowledgement Number) दर्ज करके e-KYC प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि e-KYC पूरा होने के बाद ही नया आवेदन स्वीकार किया जाएगा, और यदि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आवेदन रद्द हो सकता है। संवाददाता : sanoj Post navigation झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की परीक्षाएं रद्द की, व्यापक जांच का आदेश राँची में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 98,185 चालान जारी