दिनांक : September 1, 2026
समय : 11:23 am

सूत्रों के अनुसार आज दिनांक 31 अगस्त 2026: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, राँची में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कुल 98,185 चालान जारी किए गए हैं। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम का पालन करें। इसके अतिरिक्त, यदि कोई चालक दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन को जब्त करना और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना शामिल है।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *