दिनांक : October 21, 2026 समय : 4:38 pm भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में हुई साइबर डेटा लीक की घटना को लेकर अपने ग्राहकों को महत्वपूर्ण सूचना दी है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से केवल सीमित संख्या में ग्राहक प्रभावित हुए हैं और इसका बैंक के आईटी और मुख्य व्यावसायिक परिचालन, वित्तीय प्रदर्शन या व्यवसाय निरंतरता पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि ग्राहकों के खातों में जमा राशि पूरी तरह सुरक्षित है और वे अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहकों की वित्तीय संपत्तियों, डेटा और उनके भरोसे की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाददाता : sanoj Post navigation रानी खवा में सड़क दुर्घटना, बाइक सवारों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर