दिनांक : September 22, 2026
समय : 12:59 am

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इस हड़ताल के मद्देनजर, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन हड़ताल की तिथियों से पहले पूरा कर लें। बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करें, कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSPs) का सहारा लें और इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI तथा अन्य डिजिटल चैनलों को प्राथमिकता दें। इस दौरान ग्राहकों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए बैंकों ने खेद व्यक्त किया है और उनके सहयोग एवं समझ के लिए आभार प्रकट किया है।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *