सादर आमंत्रण समस्त ग्रामवासियों को सादर आमंत्रण देश की आन, बान और शान तिरंगे के सम्मान में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत असको में ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत असको, पंचायत भवन में मुखिया श्रीमती लक्ष्मी देवी के द्वारा किया जाएगा। इसमें सभी पंचायत वासियों एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं सभी ग्रामीणों को सादर सूचित किया जाता है कि समय पर पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनावे ! इस गौरवमयी अवसर पर आप सभी सपरिवार उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ। 📅 दिनांक: 15 अगस्त 2026 📍 स्थान: ग्राम पंचायत असको 🕘 समय: प्रातः 09:15 बजे आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत सम्मान और हर्ष का विषय होगी। आइए, मिलकर मनाएँ आज़ादी का जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएँ। सादर आमंत्रक लक्ष्मी देवी मुखिया, ग्राम पंचायत असको जय हिंद! जय भारत! Post navigation वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की सरल प्रक्रिया जिले के प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन, नागरिक सेवाओं को मिलेगा लाभ