दिनांक : September 3, 2026
समय : 2:09 pm

सुत्रों के अनुसार रांची नगर निगम ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिओम टावर में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने 70 कोचिंग संस्थानों की जांच की, जिसमें से 18 संस्थान बिना वैध म्यूनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाए गए। इनमें से 5 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है, जबकि बाकी 13 संस्थानों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पहले 3 दिन का नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी संस्थानों ने सुधार नहीं किया। जांच में फायर एनओसी, अग्निशामक इंतजाम, आपात स्थिति में सुरक्षित निकास और बिजली सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी 6 गंभीर खामियां भी सामने आई हैं। सील किए गए संस्थानों में पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्रेट इंस्टीट्यूट और चेतन्या आईएएस एकेडमी शामिल हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना ट्रेड लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के किसी भी कोचिंग संस्थान को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *