दिनांक : August 20, 2026
समय : 4:25 pm

मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए 22 एवं 23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर लाने या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। मतदाता इस शिविर के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET ऐप या पोर्टल का भी उपयोग किया जा सकता है।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *