Giridih पर्यावरण संरक्षण व अवैध लकड़ी कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान डीएफओ अंकित कुमार के निर्देश पर चलाया गया. कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने आरा मिल में लगी मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में चिरान लकड़ी जब्त कर कर अपने साथ ले गये. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में डोरंडा के वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी फॉरेस्टर अमित कुमार, प्रधान वनरक्षी महेश स्वर्णकार, परमेश्वर सोरेन, संतोष किस्कू, वनरक्षी विकास कुमार दास, कुंदन साव, दिनेश कुमार, अमर चौधरी तथा घोड़थंभा ओपी के एएसआई मुंशी यादव समेत अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. अंधाधुंध जंगल कटाई पर ग्रामीणों ने जतायी चिंता Post navigation Dhanbad sbi