दिनांक : October 17, 2026
समय : 1:29 pm

गिरिडीह जिला प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बगोदर थाना क्षेत्र के हथियापाथर में एक बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने करीब 5 घंटे तक छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई। इस कार्रवाई में लगभग 7,200 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब, 100 लीटर रंगीन विदेशी शराब और 350 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद की गई। इसके अलावा, शराब की पैकेजिंग में प्रयुक्त हजारों ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की गई है, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाददाता : sanoj

By sanoj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *