दिनांक : September 4, 2026 समय : 12:43 am स्वास्थ्य विभाग ने टीबी (तपेदिक) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। विभाग के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी बनी रहती है, तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में लक्षणों की पहचान करना और तुरंत जांच करवाना आवश्यक है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के इलाज शुरू करें, ताकि खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सके। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे सभी को लाभ उठाने की सलाह दी गई है। संवाददाता : sanoj Post navigation राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दी देशवासियों को बधाई eCourts Services App: मुकदमे की जानकारी अब एक क्लिक पर