G.M. Public School, Tiwaridih में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। जय हिंद! जय भारत! संवाददाता : sanoj Post navigation झंडा मैदान, गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त ने फहराया तिरंगा, एकता और अखंडता की reaffirmation