जागरण संवाददाता, रांची। एक ओर जहां पूरे राज्य में मानसून की बौछारों से तापमान में गिरावट हुई है तो उत्तर पश्चिमी हिस्सा यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिला तप रहा है। वर्तमान में इन जिलों का तापमान 35 के पार लगातार बना हुआ है। दो से तीन दिन पूर्व तक पलामू का तापमान 45 के आसपास था। 

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन दिनों के अंदर उत्तर पश्चिमी क्षेत्र की तपती धरती मानसून की बौछार से सराबोर होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *